а это вам в нагрузку чтобы желание учиться было сильно
करीना कपूर और शाहिद कपूर के ब्रेक-अप की ख़बर सोलह आने सच है और उनकी नई फ़िल्म जब वी मेट के लिए पब्लिसिटी स्टंट नहीं है.
दरअसल जब शाहिद टिप्स की अज़ीज़ मिर्ज़ा निर्देशित फ़िल्म की शूटिंग करने के लिए कनाडा में थे तब करीना कपूर सैफ़ अली ख़ान के साथ जैसलमेर में यश चोपड़ा की टशन की शूटिंग कर रही थी.
वहीं पर सैफ़ और करीना का रोमांस शुरू हुआ और तब करीना ने शाहिद ने फ़ोन कॉल्स उठाने बंद कर दिए.
शाहिद कपूर के एसएमएस के जवाब भी करीना नहीं देती थी. तब शाहिद को भनक पड़ी कि मामला कुछ गड़बड़ है.
यानी कि पर्दे पर जब वी मेट आए, उससे पहले ही असली जीवन में 'जब हम जुदा हुए' हो गया.
здесь говорится об актерах Карине Капур и Шахид Капур. Об их съемках в кино